Shirdi Sai Baba Arti
Sai Baba का जन्म और वंश रहस्य में लिपटे हुए हैं। कई Lekhak और विद्वान विभिन्न प्रमाणों से यह निष्कर्ष निकालते हैं कि Baba का Janm भारत के Maharashtra राज्य के परभणी जिले के पथरी गाँव में हुआ था। Sai Baba ने स्वयं अपने जीवन के बारे में कुछ संकेत दिए, जिनकी पुष्टि हो चुकी है। ऐसा लगता है कि उनका जन्म 1820 और 1850 ईस्वी के बीच हुआ था। उनके माता-पिता ब्राह्मण थे।
Sai Baba Arti
ॐ जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे. भक्तजनों के कारण, उनके कष्ट निवारण, शिरडी में अवतरे, ॐ जय साईं हरे...ॐ जय
ॐ जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे।
भक्तजनों के कारण, उनके कष्ट निवारण॥
शिरडी में अवतरे, ॐ जय साईं हरे॥ ॐ जय
दुखियन के सब कष्टन काजे, शिरडी में प्रभु आप विराजे।
फूलों की गल माला राजे, कफनी, शैला सुन्दर साजे॥
कारज सब के करें, ॐ जय साईं हरे ॥ ॐ जय...॥
काकड़ आरत भक्तन गावें, गुरु शयन को चावड़ी जावें।
सब रोगों को उदी भगावे, गुरु फकीरा हमको भावे॥
भक्तन भक्ति करें, ॐ जय साईं हरे ॥ ॐ जय...॥
हिन्दु मुस्लिम सिक्ख इसाईं, बौद्ध जैन सब भाई भाई।
रक्षा करते बाबा साईं, शरण गहे जब द्वारिकामाई॥
अविरल धूनि जरे, ॐ जय साईं हरे ॥ ॐ जय...॥
भक्तों में प्रिय शामा भावे, हेमडजी से चरित लिखावे।
गुरुवार की संध्या आवे, शिव, साईं के दोहे गावे॥
अंखियन प्रेम झरे, ॐ जय साईं हरे ॥ ॐ जय...॥
ॐ जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे।
शिरडी साईं हरे, बाबा ॐ जय साईं हरे॥
श्री सद्गुरु साईंनाथ महाराज की जय॥

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें