Daily Rashifal in Hindi

 



मेष | Aries

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। लेकिन बाद में परिस्थितियां पूर्णता अनुकूल भी हो जाएंगी। आपकी योग्यता और काबिलियत की समाज और रिश्तेदारों के बीच सराहना होगी। विद्यार्थियों को आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- वाहन अथवा किसी महंगे उपकरण के खराब होने से अत्यधिक खर्चा होने की संभावना है। जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय ना ले। इससे बना बनाया काम बिगड़ सकता है। किसी भी के साथ भी बहस में पड़ने की वजह मौन रहना ज्यादा अच्छा है।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय संबंधी किसी योजना या व्यवसायिक यात्रा दोनों को ही स्थगित रखना जरूरी है। अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने के लिए कुछ नियम बनाने जरूरी हैं। सरकारी सेवारत लोगों को अपने कार्य के प्रति बहुत अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।
लव- दांपत्य जीवन सामंजस्य पूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल अथवा कंधों के दर्द की वजह से परेशान रहेंगे। व्यायाम और योगा करना इसका उचित समाधान है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5


वृष | Taurus


पॉजिटिव- आज आपको वह लक्ष्य हासिल होने वाला है, जिसके लिए आप काफी समय से प्रयासरत थे। समान विचारधारा वाले लोगों से मिलना जुलना आपको खुशी देगा। कामकाजी महिलाएं अपनी पारिवारिक तथा व्यवसायिक दोनों तरह के जिम्मेदारियों को सुचारू रूप से निभाने में सक्षम रहेंगी।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों में ध्यान ना दें। आर्थिक स्थिति में किसी प्रकार की उठापटक रह सकती है। इस समय किसी प्रकार की यात्रा करने से भी परहेज रखें। क्योंकि उसमें समय और पैसा नष्ट होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपने जो बदलाव किए हैं, वह बहुत ही फायदेमंद साबित होंगे। कोई कोर्ट संबंधी मामला चल रहा है, तो आज उसके सुलझने की भी पूरी उम्मीद है। सरकारी ऑफिस मैं किसी प्रकार की राजनीति चल सकती है, थोड़ा सचेत रहें।
लव- वैवाहिक संबंधों में ईगो और गुस्से की वजह से तनाव बढ़ सकता है। परंतु आपसी बातचीत द्वारा स्थिति संभल भी जाएगी।
स्वास्थ्य- खान-पान का ध्यान रखें। ज्यादा गरिष्ठ और तले भुने भोजन के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन | Gemini


पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या आपको ऊर्जावान रखेगी। आप नई तकनीक के इस्तेमाल से अपने कामों को आगे बढ़ाएंगे और सफल रहेंगे। पिछले कुछ समय से किसी संबंधी द्वारा चल रही गलतफहमियों का निवारण होगा।
नेगेटिव- अपनी कार्यशैली व व्यक्तिगत योजनाओं को सबके आगे जाहिर ना करें। कुछ चालाक प्रवृत्ति के लोग आपकी योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में पढ़कर अपने कैरियर और अध्ययन के साथ लापरवाही ना करें, वरना रिजल्ट प्रभावित हो सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में की गई मेहनत का उचित परिणाम मिलने का समय आ गया है। अब आपकी व्यस्तता और बढ़ जाएगी। परंतु आर्थिक स्थिति भी बेहतर होने से खुशी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। बॉस व उच्च अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे।
लव- प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने का अनुकूल समय है। तथा घर में भी उचित सामंजस्य बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ ज्यादा तनाव और गुस्सा हावी ना होने दें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क | Cancer


पॉजिटिव- समय अनुकूल है। लेकिन ध्यान रखें कि उचित समय पर ही किए गए कामों के सुखद और नतीजे मिलेंगे। किसी मित्र द्वारा कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। सारा दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति भी काफी बेहतर होने की संभावना है।
नेगेटिव- काम के दबाव के चलते खुद को असहाय सा महसूस करेंगे। सावधान रहें कि अचानक ही कोई मुसीबत भी सामने खड़ी हो सकती है। कुछ लोग आपके कार्यों में विघ्न डालने के लिए सक्रिय होंगे। थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की योजनाएं पूरी होंगी। विश्वसनीय लोगों का भी सहयोग रहेगा। अच्छे ऑर्डर मिलेंगे। काम को समय पर पूरा करना आपकी काबिलियत पर भी निर्भर करता है। कोई बेहतरीन डील हो सकती है।
लव- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक संबंधी जांच नियमित करवाएं। लापरवाही करना नुकसान दे सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंजभाग्यशाली अंक- 3

सिंह | Leo


पॉजिटिव- कोई भी निर्णय दिल की बजाए दिमाग से लेने की जरूरत है। इसे आप सही गलत की उचित समझ कर पाएंगे। धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों में आपका विशेष योगदान रहेगा। कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा मिलने के भी उचित योग बने हुए हैं।
नेगेटिव- घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में चल रही समस्या को लेकर चिंता रह सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करें। घर की देखरेख तथा मनोरंजन संबंधी चीजों की खरीदारी पर भी खर्चा बढ़ेगा।
व्यवसाय- इस समय मार्केटिंग तथा पब्लिक डीलिंग करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल हैं। पेमेंट आदि कलेक्ट करने के प्रयासों में भी सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। परंतु यह निर्णय आपके लिए लाभदायक ही साबित होंगे।
लव- आपके कार्यों में जीवनसाथी अथवा परिवार जनों का सहयोग आप की चिंताओं को कम करेगा। आपसी संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या | Virgo


पॉजिटिव- जीवनशैली को और अधिक बेहतर बनाने हेतु आपके प्रयासों के परिणाम सामने आ रहे हैं। दिन आपके मन मुताबिक व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुद को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रिय जनों की मदद करना आपको सुख कर लगेगा।
नेगेटिव- नकारात्मक बातों पर किसी से उलझने की बजाए नजरअंदाज करना जरूरी है। इससे आपका मान सम्मान बना रहेगा।दिन के दूसरे पक्ष में कोई चिंताजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी।
व्यवसाय- करियर और कार्यक्षेत्र में बेहतरी के लिए आप पूरी कोशिश करेंगे और काफी हद तक सफल भी हो जाएंगे। रिस्क प्रवृत्ति संबंधित कामों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। क्योंकि नुकसान होने के योग बन रहे हैं।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के अवसर सुलभ हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतुलित खानपान व दिनचर्या आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9


तुला | Libra

पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति आपके लिए कुछ संभावनाएं ला रही है। आपको जिस सुकून की तलाश थी, आज वह हासिल हो सकती हैं। कुछ नवीन कार्यों से संबंधित योजनाएं बनेंगी, जो कि जल्दी ही क्रियान्वित भी हो जाएंगे। आध्यात्मिक स्तर पर भी आपका रुझान बढ़ेगा।
नेगेटिव- परंतु लोगों से संपर्क स्थापित करते समय ध्यान रखें कि आप जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा या विश्वास करते हैं वही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। युवाओं का कोई सपना अधूरा रहने की वजह से मन कुछ उदास रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां पहले जैसी ही रहेंगी। आप अपनी क्षमता और योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। मनोनुकूल नतीजे भी हासिल होंगे। इस समय अपने उत्साह और जोश में कमी ना आने दे। आर्थिक मामलों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य बनाकर रखें। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें।
स्वास्थ्य- अत्यधिक काम के बोझ की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। उचित आराम भी जरूर ले तथा नियमित जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंजभाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक | Scorpio


पॉजिटिव- घर-परिवार अथवा व्यवसाय संबंधी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। हालांकि आप उनका बखूबी निर्वहन भी करेंगे। आप पूरी शिद्दत से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलने से सुकून और राहत मिलेगी।
नेगेटिव- किसी भी तरह का लेनदेन संबंधी कार्य करते समय बहुत अधिक सावधान रहें। कोई भी गलती होने से परेशानी बढ़ सकती है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। अत्यधिक काम का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में सुधार होगा। सभी काम व्यवस्थित होते जाएंगे। स्टाफ से संबंधित छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती है, परंतु समय रहते उनका निवारण भी हो जाएगा। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप को अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ना होने दें।
लव- घर परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां बनी रहेगी। ज्यादा तनाव और थकान को अपने ऊपर हावी ना होने दें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

धनु | Sagittarius

पॉजिटिव- आज किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने के लिए सही समय है। किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से कई मुश्किलों का निवारण होगा। आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा तथा उचित सफलता भी मिलेगी।
नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के स्वास्थ्य को लेकर मन में कुछ अशुभ ख्याल आ सकते हैं। व्यर्थ की सोच विचार का असर आपकी मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है। कुछ समय आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में लगाएं, इससे आप को सुकून मिलेगा। खर्चों पर काबू रखें।
व्यवसाय- करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा।। हालांकि व्यवसायिक नजरिये से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। लेकिन आप अपनी मेहनत और योग्यता से परिस्थितियों को सकारात्मक बना लेंगे। नौकरीपेशा लोग टारगेट अचीव कर सकते हैं।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद और मधुर बना रहेगा। युवाओं का प्रेम संबंधों के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें। अगर मेहनत की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

मकर | Capricorn

पॉजिटिव- दिन सुख-शांति पूर्ण व्यतीत होगा। मित्रों से मुलाकात तथा किसी विशेष विषय पर वार्तालाप होने से मन को सुकून मिलेगा। नई-नई जानकारियां भी हासिल होगी। घर के सदस्यों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करने से सकारात्मक वातावरण रहेगा।
नेगेटिव- निवेश संबंधी कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके बारे में उचित जानकारी अवश्य हासिल करें। और अगर संभव हो तो उसे आज स्थगित ही रखें। कहीं से कोई अशुभ समाचार भी मिल सकता है। जिसकी वजह से मन व्यथित रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में आज बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप विवेक और बुद्धिमता द्वारा समस्याओं को हल करने में सक्षम भी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति नरम रुख रखें।
लव- घर का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका अपने संबंधों के मध्य अहम की स्थिति ना बनने दें।
स्वास्थस्वास्थ्य उत्तम रहेगा। चिंता ना करें। अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9


कुंभ | Aquarius

पॉजिटिव- परिवार तथा बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं बनेगी, जिस पर अमल करना फायदेमंद साबित होगा। आपने जो लक्ष्य और उम्मीद संबंधी सपने संजोए थे, आज वह काफी हद तक पूरे होने वाले हैं। स्वयं को साबित करने के लिए ग्रह स्थिति बेहतरीन समय का निर्माण कर रही हैं।
नेगेटिव- कोई भी खरीदारी करते समय अपने बजट का ध्यान जरूर रखें। वरना बाद में आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं। किसी नजदीकी संबंधी से मामूली से बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। जिसकी वजह से संबंध भी खराब होंगे। बच्चे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।
व्यवसाय- बिजनेस में सुधार और बदलाव का समय है। रियल स्टेट से जुड़े कामों में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों से मदद मिलेगी।
लव- दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। आप प्रबलता से प्रेम और रोमांस जैसी गतिविधियों की तरफ आकर्षित होंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक भागदौड़ की वजह से थकान और सिरदर्द बना रहेगा। थोड़ा समय प्रकृति के सानिध्य में बिताने से फ्रेशनेस महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2


मीन | Pisces


पॉजिटिव- आज दिन का अधिकतर समय अपने मन मुताबिक कार्यों तथा परिवार जनों के साथ वार्तालाप आदि में व्यतीत होगा। जिससे काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। घर में कोई धार्मिक गतिविधि की योजना बनने से भी सकारात्मकता रहेगी। आर्थिक पक्ष भी बेहतर होगा।
नेगेटिव- कुछ विरोधी जलन की भावना से आपके बारे में अफवाह फैला सकते हैं। जिसकी वजह से मन कुछ परेशान रह सकता है। हालांकि इससे आपकी मान सम्मान पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। अपने कार्यों में ही मस्त रहें।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से समय उत्तम है। आप को अपनी मेहनत तथा योजनाओं में उचित सफलता हासिल होंगे। सिर्फ बाहरी अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें। हालांकि अपने मन मुताबिक कार्यप्रणाली रखने के लिए थोड़ा अतिरिक्त प्रयास करना पड़ सकता है।
लव- पारिवारिक माहौल में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। आपसी सामंजस्य मधुर बनाकर रखने से माहौल खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तनाव और थकान के कारणों से दूर रहे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6


0 टिप्पणियाँ